मध्य प्रदेशहेल्थ

नगर की शान बनी अमिता, कुछ किया अलग, हर वर्ष जन्म दिन पर करती हैं लोगों के लिए रक्त दान शिविर

रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
कटनी । कटनी जिले की निवासी गौ रक्षा कमांडो फोर्स की जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास द्वारा अपने जन्म दिवस के उपलक्ष पर जिला कटनी अस्पताल में गौ सेवकों के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया । गौ रक्षा कमांडो फोर्स की जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास ने मीडिया को जानकारी में बताया कि हर वर्ष उनके जन्म दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया जाता है और विगत 3 वर्षों से लगातार यह शिविर लगाया जा रहा है। जिससे रक्त जरुरतमंदो तक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अभियान में गौ सेवकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।और 11 लोगों ने मिल कर अपना रक्त दान कर शिविर के आयोजन में सहभागी बने । अमिता श्रीवास ने सभी का आभार व्यक्त किया और निरन्तर मानव जीवन के लिए रक्त दान करने की प्रेरणा दी ।

Related Articles

Back to top button