कृषिक्राइममध्य प्रदेश

बनगवां के राधा टोला में खेत की नरवाई जलाने पर दोषी किसान पर कोतवाली थाने में दर्ज की एफआईआर, थाने में विरोध करने पहुंचे ग्रामीण

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
थाना कोतवाली के तहत बनगवां के नजदीक राधा टोला में एक किसान ने मनमानी लापरवाही बरतते हुए खेतों की नरवाई आग के हवाले कर दी।जिससे आसपास की करीबन 30 एकड़ किसानों की गेंहूँ फसल जलकर खाक हो गई। इसके अलावा किसानों के तार के बंडल सिंचाई पाइपों को भारी नुकसान हुआ है।दोषी किसान मूंग की फसल अपने खेत में बोना चाहता था। इसीलिए खेत की नरवाई में आग लगा दी। जिससे ग्रामीण भड़क उठे। इस मामले की शिकायत करने शुक्रवार को ग्रामीणजन कोतवाली थाने पहुंच गए।कोतवाली पुलिस ने आरोपी किसान करन सिंह बंजारा के खिलाफ खेतों में नरवाई जलाने के जुर्म में एफआईआर दर्ज कर दी है।
कोतवाली टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि शुक्रवार को सुबह राधा टोला निवासी किसान करन सिंह बंजारा, उसका पुत्र राहुल सिंह विनय सिंह बंजारा किसानों से गाली गलौज करने लगे। ग्रामीणजनों का आरोप है कि वर्तमान में खेतों में किसानों की गेंहू फसल पककर खड़ी है। आग की छोटी सी चिंगारी गेंहू फसल को जलाकर स्वाहा कर सकती है। जब इस लापरवाही का विरोध ग्रामीण करने करन सिंह के घर शुक्रवार को सुबह पहुंचे। तब करन सिंह बंजारा उसके बेटे विनय सिंह बंजारा राहुल बंजारा बारह बोर बन्दूक बल्लम कतरना घर से बाहर हमले की फिराक में बाहर आकर झगड़ा करने लगे। ग्रामीजनों ने कोटवार परसराम पूर्वी को लेकर कोतवाली पुलिस थाने शिकायत करने पहुंचे। किसान करन सिंह बंजारे के खिलाफ एफआईआर का दूसरा प्रकरण दर्ज हुआ है। जिला प्रशासन ने शासन के आदेश पर खेतों में नरवाई में आग लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।इसके पहले गैरतगंज के एक किसान के विरुद्ध भी खेत की नरवाई जलाने के मामले में हुए नुकसान के मामले थाने में केस रजिस्टर्ड हो चुका है।ग्रामीण संतोष शर्मा, सोनू, राहुल,महेंद्र पटेल आदि की शिकायत की थी कि खेतों में गेंहू फसल खड़ी है। नरवाई की आग से खेतों की फसल जल जाने से भारी नुकसान हो सकता था। करन सिंह बंजाराखुद के खेत में मूंग फसल की बुवाई करना था यह विवाद की मुख्य जड़ थी।

Related Articles

Back to top button