क्राइम

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। उमरियापान थाना अंतर्गत ग्राम हरदी में एक घर के सामने खड़ी मोटर साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी अभिनंदन दीक्षित उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम हरदी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP20 ZI 9621, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये है,अज्ञात चोरों ने पार कर दी है।
घटना 5 जनवरी 2025 की शाम लगभग 7 बजे की बताई जा रही है, जब बाइक एक खुले स्थान पर खड़ी थी। फरियादी द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब वाहन का कहीं पता नहीं चला, तब उन्होंने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button