किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत, तीन अन्य घायल

सिलवानी । आदिवासी अंचल प्रतापगढ़ क्षेत्र के नगझिरी के किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत एवं तीन अन्य घायल हो गए है। घटना देर रात सोमवार की है।
सिलवानी कृषि उपज मंडी में किसान द्वारा मूंग की उपज देकर लौटते समय हुआ हादसा। खमकुआ ग्राम सर्रा सड़क पर बने रपटे पर देर रात सोमवार को ट्रैक्टर पलट गया जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकी तीन अन्य घायल हो गए जिनका उपचार सिलवानी के सिविल अस्पताल में चल रहा है।
सिलवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी जैथारी का मामला है ।
किसान सिलवानी कृषि उपज मंडी से अपने गांव ट्रैक्टर से लौट रहे थे तभी रास्ते में ग्राम खमकुआ और सांरा के बीच बने रपटे पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 55 वर्षीय राधेलाल आदिवासी पिता जालम सिंह आदिवासी निवासी नगझिरी की मौके पर ही मौत हो गई। बही ट्रैक्टर में सवार अन्य तीन लोग घायल हो गए जिन्हें मामूली चोटे आईं हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक का पोस्टमार्टम सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है सभी ग्राम नगझिरी के निवासी हैं।



