मध्य प्रदेश

लोकनृत्य राई के बीच निकाली खेड़ापति माता भवानी के लिए धर्म ध्वजा पदयात्रा, जगह-जगह फूल बरसा कर किया स्वागत

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
चैत्र नवरात्रि एवं श्री रामनवमीं के उपलक्ष्य में सोमवार को सुबह सीताराम मानस मण्डल पटेल नगर रायसेन द्वारा प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी निकाली जाती है। श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में धर्म ध्वजा यात्रा नृत्यांगना के साथ लोकनृत्य राई के साथ पटेल नगर से निकाली गई।नृत्यांगना के साथ ढोल नगाड़ों की थापों के साथ जमकर ठुमके लगाए।यह धर्म ध्वजा पदयात्रा जो कि मुख्य मुख्य मार्गों से होती हुई खेड़ापति माता मंदिर मिश्र तालाब घाट पर पहुंची। यहां खेड़ापति माता के भक्तों ने पूजन आरती ध्वज अर्पण किया। खेड़ापति मातारानी के मंदिर में शिखर पर लाल रंग का धर्म ध्वज चढ़ाया गया। इस धर्मध्वजा यात्रा में ठेकेदार कोमल प्रसाद चौरसिया, मनोज चौरसिया पण्डित ओमप्रकाश शर्मा एडवोकेट आदि शामिल हुए। सीताराम संकीर्तन करते हुए ढोलक मंजीरों के साथ श्रद्धालु शामिल हुए। नवरात्र पर्व व रामनवमी की धूम:अष्टमी, रामनवमीं पर दिनभर चले कन्या भोज हवन व हुए भंडारे
चैत्र नवरात्रि पर्व और श्री राम नवमीं पर्व पर शहर सहित जिले भर में धार्मिक आयोजन हुए।घर घर लोगों द्वारा परिवार सहित महागौरी, कुल देवी की पूजन आरती की। इसके कन्या पूजन कन्या भोज करवाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Related Articles

Back to top button