धार्मिक

श्रीमद भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
साईंखेड़ा।
सांईखेड़ा में कथा वाचक ब्रम्हचारीजी महाराज मांगरोल धाम के मुखारविंद से संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ रविवार से किया गया । कथा प्रारंभ होने से पूर्व कस्बे में कलश यात्रा निकाली गई। जो कि आयोजक के निवास से प्रारंभ होकर कार्यक्रम स्थल श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंच कर समाप्त हो गई। गाजे बाजे से निकली गई कलश यात्रा में शामिल हुए श्रद्वालु जयकारा लगाते हए चल रहे थे।
कथा वाचक ब्रम्हचारीजी महाराज ने कहा कि लोगो को श्रीमद् भागवत पुराण का श्रवण करना चाहिए। कथा का श्रवण किए जाने से मन में व्याप्त विकारो का समान हो है बल्कि मानव को आत्म शांति भी प्राप्त होती है। नियमित रुप से कथा का श्रवण किया जावे तो आत्म शांति के साथ ही दैहिक, दैविक व भौतिक तापो से भी शांति मिलती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्वालु शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button