मध्य प्रदेश

जांच में जुटा वन विभाग : रायसेन में तेंदुए की मौत, जहां तेंदुए मृत मिला, पास ही एक मवेशी का भी शिकार हुआ

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिले के औबेदुल्लागंज सामान्य वन मंडल के तहत आने वाली चिकलोद बीट में तेंदुए का शव पड़ा मिला है। तेंदुए का शव पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार जहां पर तेंदुए का शव मिला है, वहां पर एक मवेशी का शिकार भी हुआ है। इस आधार पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाघ और तेंदुए के बीच शिकार को लेकर आपसी मुठभेड़ हुई है। जिसमें तेंदुए की जान चली गई। इधर वन्य प्राणी विशेषज्ञ का कहना है कि तेंदुए का पेट कटा हुआ है और गले पर पंजे के निशान हैं। जिससे यह प्रतीत होता है कि बाघ ने तेंदुए के ऊपर हमला किया होगा। वन मंडल अधिकारी ओबेदुल्लागंज विजय कुमार सिंह एवं स्टाफ ने डॉग स्क्वायड बुलाकर आसपास के क्षेत्र में सर्च भी किया। मृत तेंदुए के सभी अंग और दांत सुरक्षित हैं। वन विभाग के अधिकारी अन्य सभी तथ्यों पर भी जांच करवा रहे हैं। मृत तेन्दुएके शव को वन अमले ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button