मध्य प्रदेश

मगरगच्छ के हमले मृत बालक के परिवार को वन विभाग ने 8 लाख का मुआवजा दिया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के ग्राम हटरी में मगरमच्छ के हमले से नदी में लापता हुए बालक की मृत्यु होने पर वन मंडल अधिकारी एम.एस. उइके ने मृत बालक के पिता अर्जुनसिंह लोधी के खाते में 7 लाख 90 हजार की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की है। ज्ञातव्य है दमोह रेंज अंतर्गत घटित हुई घटना अनुसार ग्राम हटरी में किशन लोधी पिता अर्जुन सिंह लोधी उम्र 8 वर्ष जब अपने पिता के साथ नदी में नहाने गया था, उसी समय अचानक मगरगच्छ के द्वारा हमला किया, जिस कारण से किशन लोधी नदी के पानी में लापता हो गया था. खोजबीन करने पर बच्चे की मृत देह दूसरे दिन प्राप्त हुई थी।
उक्त घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये वन मण्डल अधिकारी दमोह एम.एस.उइके ने दमोह रेंजर विक्रम चौधरी को निर्देश दिये और शासन के आदेश अनुसार वन्यप्राणी द्वारा जनहानि होनेे पर तात्कालिक सहायता के रूप में 10 हजार रूपये की राशि मृत बच्चे के वैध उत्तराधिकारी बच्चे के पिता अर्जुनसिंह लोधी को तत्काल प्रदान की गई थी. इस प्रकार वन विभाग द्वारा मृत बालक के पिता को 8 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति राशि खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button