मध्य प्रदेश
बसंत विहार कॉलोनी में शासकीय नाले पर दवांगो ने किया अतिक्रमण, बाढ़ के हालात

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । नगर के वार्ड नंबर 11 बसंत विहार कॉलोनी में शासकीय नाले पर दबंग ने किया कब्जा, जिससे कॉलोनी में जल भराव के कारण बाढ़ के हालात हैं और वार्डवासियों का जनजीवन असामान्य और जान माल का भय बना हुआ है कॉलोनी में जल भराव के कारण वार्डवासियों के बच्चे स्कूल तक नहीं जा रहे हैं। और जहरीले जीवो का भी डर मंडरा रहा है।
गौर तलब है कि संजय ढाबा के सामने वाला शासकीय नाल जिस पर कुछ दबंगों ने पार डालकर पानी को रोककर नाले में धान की खेती एवम दूसरे ने नाले पर निजी पुलिया बनाकर निर्माण कार्य कर अवैध कब्जा कर लिया है वार्ड वासियों ने शीघ्र निराकरण हेतु तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को ज्ञापन सौंप कर प्रशासन से गुहार लगाई है।



