श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में महोत्सव में नि:शुल्क मेडिकल शिविर आयोजित
रिपोर्टर : प्रियंका गौर
मंडीदीप । औबेदुल्लागंज के ग्राम कारीतलाई में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के दौरान नि:शुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन आस्था एक शक्ति ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सहयोगी के रूप में जन अभियान परिषद् सेक्टर सुल्तानपुर नवांकुर संस्था सुरभि शिक्षा सेवा समिति ने अहम भुमिका निभाई ।
मेडिकल कैंप में 65 से अधिक लोगों की शुगर जांच, बीपी जांच के साथ दवाएँ वितरण की गई इस मौके पर समाजसेवी रेनू मिश्रा ने कहां हमारा सौभाग्य है हम लोगों की सेवा कर रहे है वही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में महोत्सव पं श्री पवन कृष्ण शर्मा जी ने कहां आज कल लव जिहाद के चक्कर में बच्चियां अपने जीवन से खेल रही है धर्म के पथ से भटक रही है श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा एक मात्र साधन है ईश्वर भक्ति को पाने का राम नाम ही जीवन का सार है इस मौके पर जन अभियान परिषद से परामर्शदाता प्रेमनारायण सोनी, परामर्शदाता भूपेंद्र नागर, परामर्शदाता राहुल नागर, नवांकुर संस्था सेक्टर सुल्तानपुर प्रभारी प्रियंका गौर के साथ डॉक्टर विकास गिरवल, पलक सेन, रोशनी गोड़ आदि ग्रामीणजन मौजूद रहे।




बहुत बहुत धन्यवाद मृगांचल समाचार पत्र संपादक महोदय जी व टीम