मध्य प्रदेश

सालो से किसान भटक रहे, कृषि विस्तार अधिकारी लापता एवं कार्यालय गोल

रिपोर्टर : पुष्पेंद्र सिंह लोधी
मगरोंन। दमोह जिले के बटियागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम मगरोंन में कृषि से संबंधित मूलभूत जानकारी देने वाला कोई भी कृषि विस्तार अधिकारी मौजूद नहीं है ग्रामीणों का आरोप है कि कृषि विस्तार अधिकारी मगरोन मंडल के केदार पटेल हैं मगर वह सिर्फ़ नाम के लिए है काम के लिए नही। ग्रामीणों को यह जानकारी भी नहीं है कि कृषि ग्रामीण विस्तार अधिकारी कब आते हैं कहां बैठते हैं और कब चले जाते हैं राजस्व निरीक्षक मंडल मगरोन के अंतर्गत दर्जनों गांव मगरोंन के अन्तर्गत आते हैं जिन ग्रामों के किसानों को कृषि से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। किसानो ने नाम का उल्लेख न करने की शर्त पर बताया है कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा बड़े लोगो किसानों को योजना का लाभ दिया जाता है छोटे किसानों को कुछ नहीं मिलता है हम लोग सिर्फ़ योजना का नाम सुनते ही कागज बगेरा आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को तलाशते रहते हैं के प्रभु के दर्शन हो जाय । कि ग्राम विस्तार अधिकारी कौन है और कोई योजना का लाभ मिल जाए तो बहुत सौभाग्य समझेगे हम किसान लोग अपने आप को। मगरोन, सगरोन, हरदुवा, जमशा, सेमरा, सुनवाहा कनौरा, घूघस और भी कई ऐसे गांव है जिन ग्राम के किसानों को ग्राम विस्तार अधिकारी लापता होने से लाभ नहीं मिल पा रहा है किसानों का कहना है कि लापरवाह ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पर कार्यवाही होना चाहिए । तथा मगरोन में मुख्यालय पर उपस्थित रहना चाहिए ताकि किसानों को कृषि से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी एवं कृषि से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ मिल सके।
इस संबंध में कृषि विस्तार अधिकारी केदार पटेल से बात की गई तो उनका कहना है कि हमारे पास पांच केंद्र हैं और 20 ग्राम पंचायत हैं हम कहां-कहां जाएं।

Related Articles

Back to top button