धार्मिक

श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में बह रही ज्ञान की गंगा

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा।
राम नवमी के पावन पर्व पर साईंखेड़ा ब्लाक के अंतर्गत नर्मदा तट महुआखेड़ा में श्री राम जानकी नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्रीराम लक्ष्मण जानकी की पूजन अर्चन के साथ स्थापना की गई है एवं इसी संदर्भ में श्री रामनरेश जी शास्त्री के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है । कथा 10 रविवार से प्रारम्भ होकर कथा विश्राम पूर्णाहुति एवं भंडारा 16 अप्रैल 2022 शनिवार तक है एवं कथा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक सम्पन्न होगी। इस भागवत ज्ञान कथा के आयोजक मोहन दास, पुजारी अजय वैष्णव अनिल वैष्णव है, वही इस धार्मिक आयोजन में दुर्गेश अवधिया, कमलेश अवधिया का विशेष सहयोग है। आयोजक समिति ने सभी सज्जन इष्ट मित्रों सहित सपरिवार इस भागवत कथा में पधार कर कथा रूपी अमृत पान कर जीवन को धन्य बनाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button