मध्य प्रदेश

खुले प्लाट में डाल रहे कचरा, गंदगी का लगा अंबार

इन्वेस्टमेंट के लिए लोगों ने प्लॉट खरीदकर छोड़े
सिलवानी।
नगर में प्लॉटों की खरीद फरोख्त होने के चलते और कीमत अच्छी मिलने के कारण लोगों ने प्लाट खरीद लिए है। खुले होने के चलते आस पास के लोगों ने कचरा घर बना दिया है। वर्तमान में नगर में खुले प्लाट में गंदगी पसरी है। गंदगी के चलते प्रदूषण फैलता है। लेकिन न तो नगर परिषद ध्यान दे रही है ना ही संबंधित प्लाट वाले। गंदगी से मच्छर पनप रहे है। नगर में कई कॉलोनियों में अधिकतर प्लाट खाली पड़े है। वर्तमान में वे प्लाट कचरा घर बन गए है। लोग भी कचरा डाल रहे है, गंदे पानी की निकासी के लिए लोगों ने खाली प्लाट का सहारा ले रखा है। इन्वेस्टमेंट के लिए लोगों ने सस्ते दामों पर प्लाट खरीद लिए है और महंगे होने के इंतजार में प्लाट खाली पड़े है। लेकिन लोगों के लिए सिर दर्द बन गए है बारिश के दिनों में पानी भरने से गंदगी बनी है। कीचड़ में तब्दील है। जिससे लोगों का जीना दूर्भर है। दरअसल उन कॉलोनियों में भी कई व्यापारियों एवं भूमाफियों के प्लॉट पड़े है।

Related Articles

Back to top button