किसानों के लिए फायदेमंद है कड़ाके की ठंड, रबी की फसल को पहुंचेगा फायदा
सिलवानी। मौसम ने आखिर कार करवट ले ही ली। पिछले एक सप्ताह से रातें जहां सर्द हो गई है। वहीं दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है। आम लोगों के लिए तो मौसम खुशगवार हो ही गया है। साथ ही खेती-किसानी के लिए भी यह मौसम अनुकूल है। आमतौर पर दिवाली के बाद ही सदी के दिन शुरू हो जाते हैं लेकिन दिवाली को बीतने के एक सप्ताह हो जाने के बाद भी ठंड पडनी शुरू नहीं हुई थी। पिछले एक सप्ताह से ठंड के मौसम की शुरुआत हो ही गई। क्षेत्र में रबी की बोवनी भी अधिकतर क्षेत्रों में हो गई है। अधिकांश किसान गेहूं और चने की बोवनी कर चुके हैं। इस साल तालाब नदी नालों के साथ ही नलकूपों में भी पानी है इसलिए किसानों ने बहुतायत में गेहूं की ही बोवनी की है। रबी की फसल में विशेष रूप से गेहूं के लिए पानी जितना जरूरी है उतना ही ठंड भी आवश्यक है जो किसान बोवनी कर चुके हैं। बढ़ी सर्दी उनकी फसलों के लिए सुकूनदायक बनकर आई है।