गौर नदी बरेला में बही एक महिला, पुलिस एवं गोताखोर की टीम पहुची घटनास्थल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,

बरेला थाना क्षेत्र की घटना
ब्यूरो चीफ़ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जिले के ग्रामीण थाना बरेला क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह करीब 9:30 के दौरान अचानक 20 वर्षीय महिला गौर नदी बरेला कटिया घाट में बह गई। इस घटना को देख आसपास के लोगों ने चिल्लाया और बचाने के तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी बरेला कटिया घाट स्थल पहुंची और साथ ही रेस्क्यू टीम की मदद से कटिया घाट में अचानक से बही महिला का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
ग्रामीण क्षेत्र एडशिनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह कटिया घाट निवासी महिला वर्षा श्रीपाल पति द्वारका श्रीपाल उम्र 20 वर्ष थाना बरेला आज दिनांक 9 अगस्त 24 के समय 9:30 बजे गौर नदी कटिया घाट में डूब गई हैं। इस घटना को लेकर गोताखोरों द्वारा ढूँढने का प्रयास जारी हैं। वही पुलिस टीम निरंतर प्रयास कर रही हैं। साथ ही इस घटना को लेकर मैं नजर बनाए रखा हूं जैसे ही जानकारी प्राप्त होती हैं अवगत कराने का प्रयास करूंगा।



