धार्मिकमध्य प्रदेश

कामतोन में साथ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। नगर के ग्राम कामतोन मैं सात दिवसीय श्री रुद्र ज्ञान गंगा महायज्ञ एवम श्रीमद् भागवत कथा राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर ईश्वरानंद उत्तम स्वामी जी महाराज के मुखारविंद से होने जा रही है। जोकि 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलेगी जिसको लेकर पूर्व में गुरु भक्त मंडल कामतोन के द्वारा बैठक की गई थी। बैठक की अध्यक्षता पूर्व पर्यटन मंत्री मध्यप्रदेश शासन तपन भौमिक ने की मुख्य अतिथि में नरेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई एवं कार्य योजना समितियों का गठन किया गया जिसमें स्वागत समिति, भोजन समिति, मंच साज-सज्जा समिति, प्रचार प्रसार समिति, टेंट माइक लाइट समिति, यातायात समिति,पार्किंग समिति, जल व्यवस्था पूजन निगरानी आदि समितियो का गठन किया गया। बरेली क्षेत्र में आध्यात्मिक कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने के लिए काफी संख्या में भक्तजन विधायक देवेंद्र पटेल, नगर अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह, शंकर सिंह माता वाले, हीरा भैया धाकड़, सरवण पटेल पूर्व जनपद अध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण पटेल, सुरेश धाकड़, राधे श्याम पालीवाल, सुरेश तिवारी बाड़ी, सीमा चौहान, भैया जी रावत, प्रकाशचंद्र यादव गाडरवारा, अरविंद बोहरे, रामकिशोर राजोरिया बाग पिपरिया, नंदकिशोर चौहान बकतरा, विजय सिंह चौहान गूगलबाड़ा, संजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, हीरा धाकड़, पूरन धाकड़, दुर्गा धाकड़ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button