बौद्धिक संपदा अधिकार पर कार्यशाला आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सियावास स्वाबलंबी समाज सेवी संस्था बेगमगंज एवं मध्य प्रदेश प्रौद्योगिकी विज्ञान परिषद के प्रायोजन में शास, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदौट में बौद्धिक संपदा अधिकार पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में सीताराम सोनी रिटायर वरिष्ठ कृषि अधिकारी, विशेष अतिथि डॉक्टर प्रतिभा बागरे कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक साहू संस्था प्राचार्य ने की।
उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई गाय का।
सरस्वती वंदना का गायन जिया ठाकुर, सौम्या धाकड़ ने किया। स्वागत गीत प्रियांशी, प्रियंका, निधि, मोनिका द्वारा प्रस्तुत किया गया।
अपने संबोधन में सीताराम सोनी ने कहा कि दुनिया की सभी संपत्तियों का बंटवारा किया जा सकता है लेकिन बौद्धिक सम्पदा को ना कोई छीन सकता है ना कोई बंटवारा कर सकता है।
बौद्धिक संपदा अधिकार के बारे में विस्तार से स्कूल के शिक्षक एवं छात्र- छात्राओं को समझाया।
डॉ प्रतिभा बागरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि हम किसी रचना का किसी चित्र का या किसी का भी हम आविष्कार करते हैं तो उसमें सबसे पहले अधिकार हमारा होता है क्योंकि उसको हमने स्वयं की बुद्धि से सृजन किया है।
संस्था प्राचार्य अशोक साहू, कुलभूषण जायसवाल, कृपाल सिंह ठाकुर ने बौद्धिक सम्पदा अधिकार पर अपने विचार रखें। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह परमार, आशुतोष श्रीवास्तव, कमलेश कुमार अहिरवार, हेमलता पंथी, खुशबू जैन ,भारती कुशवाहा, सोनम लखेरा, आरजू सरस्वत, रवि कुशवाहा, चंद्रभान सिंह परिहार, रमाकांत शर्मा, विनीत भार्गव, मोनू कुशवाहा, बुद्धि लाल अहिरवार, चंचल विश्वकर्मा, आशीष रजक एवं स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित रही ।
कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह ठाकुर एवं आभार व्यक्त सियावास स्वाबलंबी समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष कृपाल सिंह ठाकुर ने किया।



