हनुमान जन्मोत्सव पर बने शुभ संयोग, मंदिरों में हुए विविध धार्मिक अनुष्ठान, अखण्ड रामायण पाठ, महाआरती नगर भंडारे
56 भोग के बाद महाप्रसादी वितरण, मरीजों को बांटे फल बिस्कुट के पैकेट
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। शनिवार को श्रीराम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर कई शुभ संयोग बने। शहर सहित जिले की तपोभूमि मावलखोह गढ़ी, छींद वाले सिद्ध दादाजी महाराज मन्दिर सिद्ध दादाजी मन्दिर पिपरिया पटी गैरतगंज, सीहोरा वाले श्री राम रसिया दरबार, सौजनी धाम, पठारिया धाम मन्दिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर गोपालपुर, खेड़ापति सिद्ध हनुमान मंदिर बावड़ीपुरा, सिद्ध हठीले हनुमान मंदिर गंजबाजार, सिद्ध सर्व मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर श्रीरामपुर नबावपुर, सिद्ध दादा जी हनुमान मंदिर खुनखुन वाले बाग आदि हनुमान मंदिरों में शनिवार को श्रीराम भक्त केसरी नन्दन हनुमानजी महाराज का जन्मोत्सव भक्तों असीम उल्लास व धूमधाम से मनाया गया। अलसुबह से ही हनुमान लला के मंदिरों में अभिषेक, हवन पूजन महाआरती, सुंदर कांड, अखण्ड रामायण पाठ सहित कई धार्मिक आयोजन हुए।
हठीले सिद्ध हनुमान जी महाराज को अनाज व्यापारी लगाया 56 भोग ,माल पुआ व्यंजनों का भोग लगाया।मन्दिर के पुजारी पण्डित दुर्गा प्रसाद शर्मा ने हवन पूजन महाआरती की।इसके बाद मन्दिर में दर्शन पूजन करने आए श्रदालुओं को मालपुआ, 56 तरह की मिठाइयों के भोग भक्तों को वितरित किया गया। इसमें माता वेष्णो देवी दरबार समिति रायसेन के एवं अनाज कारोबारी मिथलेश सोनी,गल्ला व्यापारी मनोज सोनी मां श्रीमति श्यामा देवी सोनी,तेजराम सोनी, अवनी सोनी स्वप्निल सोनी, जीएस चौहान मदन चक्रवर्ती, सोनू सक्सेना, आरसी करोलिया, दीपक पटेल, विजय सिंह राठौर, श्याम अग्रवाल आदि ने भरपूर सहयोग किया।
नगर भंडारों में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी…..
महाबलि पंचमुखी हनुमान मंदिर गोपालपुर में पुजारी पण्डित अनिमेष चतुर्वेदी मित्र मंडली की तरफ से नगर भंडारे हवन पूजन आरती के अलावा नगर भंडारे का आयोजन किया गया।इसके अलावा मारुति नन्दन मन्दिर पाटनदेव रायसेन में भी कांग्रेस नेत्री प्रियंका देवेंद्र सेन, वकील दौलतराम सेन की ओर से नगर भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं खेड़ापति सिद्ध हनुमान मंदिर रायसेन समिति की तरफ से जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सेवफल,अंगूर संतरे और बिस्कुट के पैकेट वितरित कर हनुमंत लाल से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।इस मौके पर कैलाश सेन एडवोकेट, राकेश, राजेश, विनोद, सुनील सैनी, अभिषेक अग्रवाल, गणेश कुशवाह, रविशंकर, पप्पू यादव, गोलू यादव आदि शामिल रहे।



