मध्य प्रदेश

विभिन्न मांगों को लेकर अतिथि शिक्षक समन्वय समिति ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ ; शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अतिथि शिक्षक समन्वय समिति द्वारा तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रदेश के मुखिया के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी को सौंप कर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणानुसार शिक्षा गारंटी गुरुजियों की भांति विभागीय पात्रता परीक्षा, वर्तमान शिक्षक भर्ती में पचास प्रतिशत आरक्षण, वार्षिक अनुबंध और अधिकतम कार्य दिवसों के आधार पर दिए जाने के आदेश एवं बोनस अंक दिए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कार्यानुभवी अतिथि शिक्षकों के नए स्कोर कार्ड में 10 अंक प्रति सत्र के हिसाब से अधिकतम वर्षों के अनुभव के अंक जोड़े जाने। स्कोर कार्ड में 2018, 2023 पात्रता परीक्षा पास के साथ 2005, 2008 और 2011 वालों की जानकारी भी दर्ज कराई जाने। 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले अतिथि शिक्षकों को एक अवसर और दिया जाने, विगत महीनों का लंबित भुगतान शीघ्र कराते हुए प्रतिमाह मानदेय भुगतान की व्यवस्था करने,अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अधिकतम कार्य दिवसों के आधार पर अनुभवी अतिथि शिक्षकों को वरीयता देते हुए विगत सत्र में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को अधिकतम अनुभव के आधार पर यथावत रखा जाने, नवीन पंजीयन बंद करके सीधी भर्ती प्रमोशन और ट्रांसफर से बाहर हुए अनुभवी अतिथि शिक्षकों को रिक्त पदों पर सेवा का अवसर दिए जाने आदि मांगे करते हुए पिछली सरकार द्वारा की गई घोषणाओं को शीघ्र करने की गुहार लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button