महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

सिलवानी । रविवार को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिलवानी में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं ने अपने-अपने गुरुओं के लिए तिलक लगाकर शुभकामनाएं आशीर्वाद प्राप्त किया।
जन भागीदारी अध्यक्ष श्याम साहू ने अपने गुरुओं को तिलक, माला, श्रीफल देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बीडी खरवार, बीएम विश्वकर्मा रिटायर्ड शिक्षक, योग गुरु रामगोपाल साहू रिटायर शिक्षक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर मनोहर पंथी, राघवेंद्र राजपूत, रामानुज रघुवंशी, प्रतिभा डेरिया, अरुण श्रीवास्तव, राघवेंद्र नेमा, डॉक्टर मुफ्ती अहमद, कंप्यूटर ऑपरेटर सोनी, धुर्वे, चैन सिंह, लक्ष्मण सिंह, गिरवर सिंह आदि सहित शासकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राएं प्राध्यापक कर्मचारी उपस्थित रहे।



