पर्यावरणमध्य प्रदेशराजनीति

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण और स्वच्छता अभियान संपन्न

पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छ भारत के संदेश के साथ मनाया सेवा पखवाड़ा
सिलवानी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर के काठिया मंदिर प्रांगण में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत साफ सफाई कर स्वच्छता का भी प्रचार-प्रसार किया गया।
पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने इस अवसर पर पौधारोपण करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और इन्हें लगाना पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाना एक रचनात्मक और प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा आज लगाए गए ये पौधे भविष्य में वटवृक्ष बनकर हमें ऑक्सीजन देंगे और जीवनदायिनी बनेंगे।”
इस आयोजन में नगरवासियों, सामाजिक संगठनों व युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई। सभी ने मिलकर न सिर्फ पौधे लगाए, बल्कि स्वच्छता की जिम्मेदारी भी निभाई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु नायक, भाजपा नेता विभोर नायक,
वरिष्ठ भाजपा नेता सिल्लु यादव, सलीम काजी, गिरजीश चौरसिया, पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण यादव, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष राजीव सोनी रानू, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, गुड्डू भाई, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय, अजमेर यादव, देवेंद्र रघुवंशी डूंगरिया, लखन चंदेल, राजेश कुशवाहा, मन्नू राजपूत, प्रियांश राजपूत, सुशील सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button