क्राइम

मजदूरी का पैसा मांगना पड़ा महंगा, इलाज के चलते मौत, थाने में शव रख किया प्रदर्शन

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के देवरी थाना अंतर्गत ग्राम पतई में एक मजदूर को मजदूरी का पैसा मांगना ठेकेदार को इतना दुसगवार गुजरा की ठेकेदार और मजदूर के बीच मामला मार पीट पर जा पहुँचा, जिसमे तीन महीने इलाज के बाद मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये थाना देवरी में शव रखकर किया प्रदर्शन । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा ।
रायसेन जिले के देवरी थाना अंतर्गत पतई निवासी खेमचंद कुशवाह ठेकेदार से मजदूरी के पैसे लेने पहुँचा तो दोनों के बीच मजदूरी की राशि के लेन देन को लेकर कहा सुनी हो गई जो इतनी बढ़ गई जिससे मृतक और उसके परिजनों के साथ लाठियों से मारपीट कर दी । परिजनों ने बताया कि उस समय पुलिस ने एफआईआर दर्ज नही की थी। पुलिस ने कहा कि पहले इलाज करवालो रिपोर्ट बाद में लिख ली जाएगी । इलाज के दौरान तीन माह बाद घायल व्यक्ति की मौत हो गई । परिजन रिपोर्ट करने थाने गए तो रिपोर्ट नही लिखी तो परिजनों ने थाने के सामने शव को रखकर प्रदर्शन किया तो पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा । जहाँ पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौप दिया ।
इस संबंध में देवरी थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि मामला दर्ज किया गया था अब धारा बढ़ा दी जाएगी और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button