देश विदेश

जोश व जज्वे के साथ कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की लम्बी साइकिल यात्रा

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । भारत के सिरमौर कश्मीर से लेकरअंतिम छोर कन्याकुमारी तक की हजारो किलोमीटर की लम्बी यात्रा महज एक पैडल साइकिल से पूरी करने वाले जुनूनी युवक का जोश व जज्बा काविले तारीफ है कथित युवक तेईश वर्षीय पुरखान अहमद ने करीब चौदह हजार किलोमीटर की आधी यात्रा पूरी करते हुए गौरझामर मे प्रवेश किया अपने संस्मरण व यात्रा उद्देश को बताते हुए पुरखान ने हमारे संवाददाता को बताया की वह हैदराबाद का रहने वाला है उसे अपने शारीरिक जोश व जज्बे के साथ भारत की सरजमी को साइकिल से नापने का संकल्प मन मे जाग्रत हुआ और इसी को लेकर वह 28 अक्टुबर को कश्मीर के श्रीनगर से साइकिल पर बैठकर रवाना हुआ 9 नवम्बर की सुबह करीब दस बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 44 से होते हुए सागर जिले के गौरझामर पहुंचा हुं इस अथक लम्बी यात्रा मे एक पखवाडे का समय और यात्रा के समापन मे लगेगा अब तक की यात्रा मे मिले लोगो के सहयोग साधुवाद से हमारा हौसला और बढा है ।

Related Articles

Back to top button