विशाल स्वास्थ्य मेले में 3108 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
इंसान स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो परिवार में खुशहाली रहेगी:- रामपाल सिंह राजपूत
सिलवानी। मंगलवार को नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। स्तरीय स्वास्थ्य शिविर पूर्व मंत्री व विधायक रामपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन हुआ। जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में अपना इलाज कराने पहुंचे ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजपूत ने कहा कि उनका जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित है और रहेगा । वह अंतिम सांस तक अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा में लगे रहेंगे । उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्थक कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में देश को महामारी से तेजी से उभारा जो काम पूरे विश्व में कोई देश नहीं कर सका वह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया । मात्र 3 माह के अंदर कोरोना वैक्सीन के निर्माण के साथ पूरे देश की आबादी का वैक्सीनेशन कराकर कोरोना वायरस से बचाया है और अब चौथी लहर की संभावना के मद्देनजर उन्होंने सार्थक कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। यह योजना आपके स्वास्थ्य के लिए भी है क्योंकि स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो घर परिवार में खुशहाली रहेगी। इसलिए मेरा सभी से कहना है कि जहां जहां स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं आप वह पहुंचकर अपना स्वास्थ्य अवश्य डॉक्टरों द्वारा चेक करवाएं । तहसील स्तरीय स्वास्थ शिविर को जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ .दिनेश खत्री एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.एच एन मांडरे ने भी संबोधित किया गया ।
खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एच.एन. मांडरे ने बताया कि विकासखंड स्वास्थ्य मेले में कुल 3108 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों के 339 आयुष्मान कार्ड एवं 416 दिव्यांग मरीजों की हेल्थ आईडी बनाई गई। शिविर मेें स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ, नाक, कान, गला रोग के विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ आदि अन्य चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया गया। षिविर में 120 चश्मों का भी वितरण किया गया। कोविड 19 टीकाकरण एवं नियमित टीकाकरण भी किया गया।
स्वास्थ्य मेले में हितग्राहियों को परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार नियोजन का परामर्ष दिया गया। आयुष चिकित्सक, आर.बी.एस., महिला बाल विकास, आयुर्वेदिक विभाग द्वारा अपने स्टाल लगाकर अपनी सेवायें दी गई। चिकित्सकों द्वारा चिन्हित मरीजों को उचित उपचार हेतु रेफर किया गया।




