मध्य प्रदेश

कन्या हायर सेकेंडरी में समर कैंप आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय कन्या पीएमश्री कन्या उ मा वि में छात्राओं के बहुमुखी विकास के लिए समर केम्प चल रहा है। समर केम्प का समय प्रातः 7 बजे से सुबह 10 बजे तक है।
समर केम्प में छात्राओं की फिजिकल एक्सरसाइज़, खेलकूद, संगीत,नृत्य, पेंटिंग, हैंडी क्राफ्ट, कम्प्यूटर ज्ञान एवं मोटिवेशनल व्याख्यान आदि गतिविधियां सम्पन्न कराई जा रही हैं।
प्राचार्य राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप उक्त समर केम्प संचालित किया जा रहा है, इसमें छात्राएं बढ़ चढ़ कर भाग ले रही हैं।
कैम्प के लिए आवश्यक संसाधन विद्यालय प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। छात्राओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं।
संस्था के शिक्षक दिनेश पटेल, प्रमोद जैन, दीपक कटारे, सुरेश नायक, विजय कौशिक, गेंदा लाल लोधी, श्रीराम नामदेव, वैशाली साहू, व्यायाम निदेशक रूबी खान आदि अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
समर केम्प के विषयों से संबंधित विषय विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button