मध्य प्रदेश

हिन्दू संगठनों ने ज्ञापन सौंपा, थाने में धरने पर बैठे

यू टूउबर उवेश रिपोर्टर पर एफआईआर की मांग
सिलवानी। नगर में गणेश चतुर्दशी चल समारोह शांतिपूर्ण हुआ। लेकिन एक यू टूउबर उवेश रिपोर्टर द्वारा चल समारोह में खूनी हिंसा संबंधी खबर अपने यू ट्यूब पर प्रसारित की गई। जिससे हिन्दू समाज को बदनाम करने का कृत्य किया गया है। और नगर का सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया है।
रविवार को इसके विरोध में बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम तहसीलदार सुधीर शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। और तत्काल FIR की मांग की।
इसके थाना प्रांगण में नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।

Related Articles

Back to top button