सिलौड़ी मंडल के कछारगांव बड़ा में होली मिलन समारोह 28 को

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौड़ी मंडल के कछारगांव बड़ा में भारतीय जनता पार्टी में दूसरी बार जिला का नेतृत्व कर रहे पार्टी के ऊर्जावान, दुख सुख के साथी, सभी को साथ लेकर चलने वाले जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन का प्रथम सिलौड़ी भी मंडल के कछारगांव बड़ा में शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे आगमन हो रहा है।
सिलौड़ी मंडल के समस्त कार्यकर्ताओ के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी, सिलौड़ी मंडल के संयोजन में 28 मार्च को जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन एवं बड़वारा के विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के मुख्य आतिथ्य में “होली मिलन समारोह” ग्राम पंचायत खेल मैदान कछार गांव बड़ा में होगा।
सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने जिला पदाधिकारी, क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के साथी, बूथ अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता साथी, क्षेत्र के सभी सरपंच गण, उपसरपंच और पंच गण सहित मित्रों से कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है।