धार्मिक

अंत समय में तुम्हारी वाणी से भगवान का नाम निकल गया तो तुम्हारा उद्धार हो जाएगा : पंडित अभिषेक शास्त्री

सिलवानी । नगर के वार्ड एक रानीपुरा रोड में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण के चतुर्थ दिवस गुरुवार को कथा व्यास अभिषेक शास्त्री ने बताया कि ध्रुव जी महाराज ने 5 वर्ष की अवस्था में भगवान को प्राप्त कर लिया गया है कथा के माध्यम से बताया गया है की किस तरह से अपने बच्चों को शिक्षा देना चाहिए आगे जाकर के अजामिल की कथा सुनाई गई अजामिल की कथा में बताया गया है की अजामिल ने एक महात्मा के कहने पर अपने पुत्र का नाम नारायण रख लिया और अंत समय में उसने अपने पुत्र को पुकारा तो पुत्र ने तो सुना नहीं लेकिन भगवान नारायण ने सुन लिया तो भगवान नारायण के पार्षद अजामिल को लेने आ गए कथा के माध्यम से बताया गया है कि अपने बच्चों के नाम भगवान के नाम से मिलते जुलते रखना चाहिए अगर अंत समय में तुम्हारी वाणी से भगवान का नाम निकल गया तो तुम्हारा उद्धार हो जाएगा आगे चलकर के गज ग्राह की कथा सुनाई गई भक्त प्रहलाद की कथा सुनाइए समुद्र मंथन की कथा सुनाइए गई किस तरीके से देवताओं और देत्यो ने समुद्र मंथन किया आगे चलकर के भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया और भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया बड़े धूमधाम से मनाया गया।
कथा 17 जून 2024 सोमवार से प्रारंभ होकर 23 जून 2024 रविवार को समापन, पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण होगा। कथा प्रतिदिन 1 बजे से 4 बजे तक कथा व्यास पंडित श्री अभिषेक शास्त्री श्रीधाम वृन्दावन सिलवानी वालो के मुखारविंद से हो रही है।
आयोजक सिंहवाहनी दरबार के पंडा विनोद वर्मा एवं मंदिर समिति ने अभी भक्तजनो से सहपरिवार पधार कर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button