अनंत चतुर्दशी को जैन धर्म के दशलक्षण पर्व का धूमधाम से समापन

श्रीजी की निकली भव्य शोभा यात्रा, रिमझिम फौहार से इन्द्रदेव ने किया श्रीजी का महामस्तकाभिषेक
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । नगर में विगत 10 दिनों से चल रहे जैन समाज के पर्वतराज पर्युषण पर्व को लेकर गौरझामर का वातावरण धर्ममय देखा गया नगर में जहां 10 दिनो जैन धर्मालंबियों के विशेष कार्यक्रम हुये है पुनीत पावन पर्व पर्वराज पर्युषण पर यहां अनेको कार्यक्रम संपन्न किए गए अनंत चतुर्दशी पर जहां धूमधाम से पर्व का समापन हुआ वहीं जैन समाज द्वारा विशाल भव्य शोभा यात्रा निकालकर श्रीजी को आकर्षक विमान में विराजमान कर भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो गौरझामर नगर के बडा जैन से प्रारम्भ होकर इतवारा बाजार गुगवारा हाथा गौरझामर, पुराना बस स्टेण्ड श्रीहनुमान चौराहा, नया बस स्टेण्ड, मेन रोड दालमील नया पुरा इतवारा बाजार होते हुए पुनः बडा जैन मंदिर पहुचा जहां पर पूजा अर्चना आरती के कार्यक्रमों के साथ अनेकों धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए । बता दें कि विशाल भव्य शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के महिलाओं पुरुषों बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।



