मध्य प्रदेश

विकास होगा तो विनाश भी तय हैं, बगैर विनाश के विकास असंभव?

लेकिन विनाश प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति से होगा तो नुकसान कम होता हैं और संरक्षण में हो विनाश की सीमा असीमित हो जाती है।
अवैध उत्खनन करते एक जेसीबी एवं एक ट्रेक्टर ट्राली जप्त

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक सरोवर नदियां व पहाड़ से सड़क मार्ग निर्माण नवीन भवन के पीली मिट्टी व कोपरा की आवश्यकता नींव के समय पुराई के लिए अति आवश्यक होती हैं और अवैध खनिज कारोबारी से सम्पर्क कीजिए बह आपकी जरुरतों को तत्काल पूरा करने के लिए हमेशा तत्पर तैयार रहते हैं ।
शनिवार को माइनिंग एवं बाड़ी तहसीलदार ने ग्राम पलकाश्री में मिट्टी अवैध रूप से मिट्टी खोद कर परिवहन करते हुए जेसीबी मशीन सहित ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया गया ।
हाईवे किनारे ढावों की पुराई में कोपरा का उपयोग।
सिंघोरी अभ्यारण्य व रातापानी अभयारण्य में बगैर वन विभाग की अनुमति के प्रवेश करना दंडनीय अपराध हैं पूर्व वन विभाग एसडीओ चंद्रशेखर दुवे के कार्यकाल में जंगल में घूमते लोगों पर कार्यवाही भी हुई थी।
लेकिन उनके जाने के बाद शिकारियों व वनविभाग के बीच गजब का तालमेल बैठा कि दशक बीत जाने के बाद भी कोई ऐसी खबर नहीं निकली जो अखबारों की सुर्खियां बटोर सके।
नवीन फोरलेन निर्माण में लाखों डम्फर मिट्टी का अवैध उपयोग खनिज विभाग के अधिकारी के संरक्षण में हुआ जिसमें सबसे ज्यादा मिट्टी कोपरा सिंघोरी अभ्यारण्य व रातापानी अभयारण्य से उठाई गई और आज भी इस हाईवे के किनारे बने ढावे को जंगल से लगे हैं बह रात में डम्फरों से कोपरा डलवाकर अपने ढावे को उन्नत कर रहे हैं । जिससे पानी निकासी का रास्ता बंद किया जा रहा हैं ।
स्मरण रहे कि बाड़ी तहसील में एक भी मिट्टी खदान शासन द्वारा स्वीकृत नहीं हैं और हाईवे निर्माण व ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों व नवीन भवन निर्माण में लाखों डम्फर मिट्टी का उपयोग हुआं और होता भी रहेगा ?
अगर प्रशासनिक अधिकारियों की मंशा वाकई अवैध खनन रोकने की हैं तो एक बार इस अवैध खनन की जगह नपती करा कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए तभी कुछ अंकुश लग सकेगा?
दिन के उजाले में प्रशासनिक अमले की कार्रवाई।
दूसरी वीडियो रात के समय की ढावे को विस्तार देते कोपरा से भरे डम्फर खाली होते हुए।

Related Articles

Back to top button