75 वे गणतंत्र पर रही धूम, छात्रो ने उत्साह पूर्वक देश भक्ति के गीत किये प्रस्तुत

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा क्षेत्र मे प्रति वर्ष अनुसार सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा में 75 वा गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ प्रातः नवनिर्वाचित विधायक संतोष वरकडे एवं महावीर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष किशन जनवाणी डॉक्टर आनंद मोहन जैन, अंजना सराफ, साधना साहू, विनय जैन, अनुपम सराफ, राजेश दाहिया, प्रशांत विश्वास भाजपा मंडल अध्यक्ष, अंकित तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष माधव मिश्रा की उपस्थिति में ध्वजारोहण का कार्य संपन्न किया। ध्वजारोहण के पश्चात अतिथि गणों द्वारा महापुरुषों के समक्ष दीप प्रजलन् व पूजन अर्चना की गई। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संतोष बरकड़े का स्वागत प्रबंध समिति व्यवस्थापक व प्राचार्य विनोद गर्ग द्वारा शाल श्रीफल से किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय आचार्य परिवार द्वारा किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 17 देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य की मनोहर प्रस्तुतियां 102 भैया बहनों ने मंच के माध्यम से की । मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में 75 वे गणतंत्र की सभी को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए देश के विकास में सभी के योगदान की प्रेरणा दी। व्यवस्थापक ने विद्यालय में देशभक्ति से ओतप्रोत संस्कार युक्त नौजवानों के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की विद्यालय प्राचार्य विनोद गर्ग द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम की रूपरेखा मंच संचालन में स्मृति व्यवहार, स्वर्णालता पाठक कार्यालय सहायक उमेश विश्वकर्मा सहित सभी आचार्य दीदीयो की अहम भूमिका रही।



