मध्य प्रदेश
पत्रकार सेवा संघ मिला जिला प्रभारी मंत्री पंवार से कार्यवाही की दिया आश्वासन

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । जिले में संचालित हो रही जननी एक्सप्रेस व 108 बेपटरी हो चुकी है जिसके कारण कहीं प्रसूता तो कहीं बच्चा की मौत हो चुकी, जिसकी मीडिया में खबरों के प्रसारित होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया। 108 जैसी जीवन रक्षक वाहन जो निःशुल्क सरकार द्वारा संचालित तो हो रही हैं लेकिन इसके संचालनकर्ता द्वारा फर्ज़ी इवेंट पर कोई पैनी नजर न होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के यह सुविधा हासिल नहीं हो पा रही । मंगलवार को पत्रकार सेवा संघ ने जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार के निवास पर अपनी बात लिखित में पूरी जानकारी दी। जिस पर मंत्री जी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया।



