धार्मिक

खेड़ापति माता मंदिर प्राणप्रतिष्ठा एंव श्रीमद् भागवत कथा आयोजन के प्रारंभ में निकली कलश यात्रा

रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
गैरतगंज ।
नगर के पाठा मोहल्ला में खेड़ापति माता मंदिर में नवरात्रि के पावन पर्व पर खेड़ापति माता मंदिर आयोजन समिति के नेतृत्व में पं.रामकृष्ण जी महाराज के आचार्यत्व में यज्ञ एंव प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है साथ ही यहां प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा पं.हरिश्चंद्र जी शास्त्री जी द्वारा प्रतिदिन दोपहर 2वबजे से शाम 5 बजे तक कथा श्रवण कराई जायेगी।
खेड़ापति माता मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया कलश यात्रा नगर के प्राचीन श्रीराम जानकी बड़े मंदिर पहुंची यहां से जल ले कर किसानी मोहल्ला होते हुए खेड़ापति माता मंदिर पहुंची।
प्रति दिन पूजन हवन एंव कथा आगामी 10 अप्रैल को प्राणप्रतिष्ठा एंव पुर्णाहुति एवं 11 अप्रैल को कन्या भोजन एंव प्रसादी वितरण किया जायेगा । आयोजक समिति से कार्यक्रम में समस्त धर्मप्रेमी बंधुओ वसादर आमंत्रित किया है।

Related Articles

Back to top button