श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा

सिलवानी । नगर में श्रीमद भागवत महापुराण कथा संगीतमय साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ एवं सिंहवाहनी दरबार स्थापना समारोह के पूर्व सोमवार को धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा श्रीराम जानकी रमण साकेतधाम काठिया मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गो से होकर कथा स्थल वार्ड 01 रानीपुरा रोड पहुंची। सिर पर कलश धारण लिए महिलाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। कथा व्यास अभिषेक शास्त्री ने विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ किया। भक्तों के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया था। पीले वस्त्रों और चुनरी धारण किए हुए महिलाओं ने कलश को सिर पर रखकर प्रभु का स्मरण करते हुए डोल और डीजे की धुन में भक्ति मय वातावरण में भक्ति संगीत के साथ नृत्य करते कथा स्थल तक लाईं। श्रद्धालुओ ने कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कथा 17 जून 2024 सोमवार से प्रारंभ होकर 23 जून 2024 रविवार को समापन, पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण होगा। कथा प्रतिदिन 1 बजे से 4 बजे तक कथा व्यास पंडित श्री अभिषेक शास्त्री श्रीधाम वृन्दावन सिलवानी वालो के मुखारविंद से होगी।
आयोजक सिंहवाहनी दरबार के पंडा विनोद वर्मा एवं मंदिर समिति ने अभी भक्तजनो से सहपरिवार पधार कर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।



