भाजपा के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा – करण सिंह

मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, कमलनाथ का किया आभार
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कटनी जिला शहर एवं कटनी जिला ग्रामीण का एक साथ दायित्व संभाल रहे करण सिंह चौहान ने आज आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव रनवीर सिंह की उपस्थिति में कॉफी हाउस में आयोजित बैठक में नवनियुक्त जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के कार्यालीन सूची सहित विधिवत कार्यभार सौंपा।
राष्ट्रीय सचिव रणवीर सिंह ने कहा हमें एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ना है सब मिलकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करें। शहर एवं ग्रामीण के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा मैं वह सौभाग्य शाली कांग्रेस कार्यकर्ता हूं जिसे कांग्रेस ने कटनी जिला शहर अध्यक्ष एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जिसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार व्यक्त करता हूं । उन्होंने ने कहा कि मेरा भाजपा के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व अध्यक्ष मिथलेश जैन ने करण सिंह चौहान के अध्यक्षीय कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि पूरे जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती से स्थापित रखने में अहम योगदान रहा है।
इस अवसर पर विशेष रूप से जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष गुमान सिंह, प्रियदर्शन गौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, सेवा दल अध्यक्ष पंकज गौतम, राजा जगवानी, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता, पूर्व प्रदेश सचिव विवेक पांडे, शिक्षा कांग्रेस अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, प्रेम बत्रा, बी एम तिवारी, माया चौधरी, मुमताज बानो, डॉ एल जैन, बसंत द्विवेदी, आफताब अहमद, राजेश जाटव, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



