अपहृता नाबालिग लडकी दस्तयाब आरोपी पुलिस गिरफ्त में

सिलवानी। 13 मार्च 2022 को थाना सिलवानी में फरियादी रामेश्वर कुशवाह द्वारा रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सिलवानी में अपराध क्रमांक 90/22, धारा 363 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी सिलवानी पी एन गोयल एवं थाना प्रभारी सिलवानी मायासिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर नाबालिग लडकी एवं आरोपी की तलाश प्रारंभ की गयी।
दौराने अनुसंधान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 16 मार्च 2022 को नाबालिग लडकी एवं अज्ञात आरोपी अर्जुन पिता हरदयाल बंसल उम्र 22 साल निवासी बूढ़ागंज थाना गैरतगंज के कब्जे से गैरतगंज बस स्टैंड के पास से दस्तयाब कर अपहर्ता को माता पिता के सुपुर्द किया गया। प्रकरण में 366 भादवि 11/12 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया गया।
नाबालिग लडकी की दस्तयाबी एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिलवानी निरीक्षक मायासिंह, उनि आरती धुर्वे, सउनि लल्लू सिंह रघुवंशी, आर 733 मुकेश , आर 575 अजय की सराहनीय भूमिका रही।



