किसान मजदूर महासंघ ने भैंसरा में मिले गौवंश अवशेषों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

सिलवानी । बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसरा में नाले किनारे खेत में मृत मवेशियों के अवशेष मिलने के मामले में अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले तहसील कार्यालय पहुंच कलेक्टर के नाम एसडीएम हर्षल चौधरी को ज्ञापन सौंपा।
किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि 21 जुलाई को गांव भैंसरा में मृत गौवंश के अवशेष मिलने पर पुलिस ने कुछ आरोपियों पर कार्रवाई भी की थी। लेकिन अन्य आरोपियों पर कोई कार्रवाई आज तक नहीं की गई है । आरोपी खुलेआम घूम रहे है।
ज्ञापन में आरोपियों फरूख मंसूरी पिता चांद मियां, राजा मंसूरी पिता चांद मियां निवासी बम्होरी, बादशाह, शमीम पिता बादशाह, शाकिब पटेल और फैजान खान पिता शरीफ खान पर कार्यवाही की मांग की गई है।
किसान मजदूर महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन व चक्काजाम करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सामने वालों में रूप बसंत रघुवंशी, सुरजीत सिंह नागर, भरत पटेल, कृष्ण कुमार, बृजेश शर्मा, विजय सिंह राजपूत, साहब सिंह धाकड़, मनमोहन रघुवंशी, कृष्ण कुमार रघुवंशी, अंकित कुमार, गुलशन पटेल, विश्वनाथ सिंह रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।



