मध्य प्रदेश

बिछुआ के अरहर के खेत में छिपा तेंदुआ, ग्रामीणों पर किया हमला

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पटेरा । दमोह जिले के पटेरा क्षेत्र के कुडई और सोजना पिपरिया गांव के पास बिछुआ में अरहर के खेत की फसल में छिपा बैठे एक तेंदुए ने तलाश अभियान के दौरान दो लोगों पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। घायल व्यक्तियों में हंड्रेड डायल पायलट और एक ड्रोन ऑपरेटर शामिल हैं।
विगत दो-तीन दिनों से इस क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद वन विभाग की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आज  दोपहर को, अरहर के खेत की सघन फसल में छिपे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में घायल हुए व्यक्तियों के नाम छत्रपाल सिंह लोधी और भल्लू सिंह हैं। उन्हें हाथ में चोट आई है, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
घायलों को अस्पताल में उपचार के बाद वन विभाग द्वारा ₹1000-1000 रुपये की तत्काल सहायता राशि भी प्रदान की गई।
*मौके पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन*
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों में एसडीओ एमडी मानिकपुरी, वन रेंजर विक्रम चौधरी, हटा वन रेंजर ऋषि तिवारी, पटेरा पुलिस एएसआई दिलीप सिंह,हंड्रेड डायल पायलेट राहुल
तेंदुए की सटीक लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन के माध्यम से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके अलावा, बाहर से विशेष रेस्क्यू टीम भी बुलाई जा रही है, जो जल्द ही बचाव (रेस्क्यू) अभियान शुरू करेगी।  *ग्रामीणों से अपील*
इस घटना के बाद कुडई, सोजना पिपरिया और आस-पास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से धैर्य बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने तक लोगों को खेतों में अकेले जाने और रात के समय आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button