दमोह के दीपेश नेतृत्व करेंगे नेशनल वॉलीबॉल टीम का

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । खेल जगत में दमोह जिले ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। जिले के सपूत दीपेश कुर्मी जूनियर वॉलीबॉल टीम से नेशनल लेबल पर सागर संभाग के नेतृत्व करेंगे विगत दिनों नरसिंहपुर जिले में आयोजित चयन प्रक्रिया में प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए थे जिनमें से सागर सम्भाग से एक मात्र खिलाड़ी का चयन दमोह जिले से हुआ है।
शिवाय आरडीएक्स क्लब के संयोजक एवं टीम मैनेजर मनीष नगाइच ने बताया के दीपेश राममंदिर आरडीएक्स क्लब का स्थायी खिलाडी होकर लगातार पिछले सात सालों के सतत अभ्यास के चलते इस मुकाम को हासिल कर पाया। चयनित खिलाड़ी के पिता रविशंकर कुर्मी स्वयं भी खेल कोटे से पुलिस विभाग में कार्यरत हैं वही माँ राजेश्वरी गृहिणी है।
नेशनल टीम में चयन पर दीपेश के परिजनों एव जिले के समस्त खेलप्रेमियों के मध्य उत्साह का माहौल है।



