मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय सेवा योजना का केंप फायर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर भनपुरा कला प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया गया था। जिसका आज केंप फायर हुआ । इसके अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा चौरसिया एवं शिविर नायक साक्षी यादव द्वारा पूजन अर्चन कर नारियल प्रसाद चढ़ाकर केंप फायर किया । तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना गीत -“सेवा योजन के जुडियो न राम राष्ट्र सेवा के गुड़ियों न ” गीत पर कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी स्वयंसेवकों ने नृत्य करके केंप फायर में सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button