धार्मिक

श्रीराम महायज्ञ की निकाली भव्य कलश यात्रा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बावली धाम श्री हनुमान मंदिर उमरियापान में श्री रामचंद्र की कृपा एवं हनुमान जी की अध्यक्षता में स्वामी 1008 श्री बनवारी दास जी महाराज भरभरा वाले के सनिध्य में श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद् बाल्मीकि मूल पाठ का आयोजन में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। कलश शोभायात्रा यज्ञाचार्य श्री ज्ञान जी महाराज लघु काशी पौड़ी कला बी के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यजमान के साथ पूजा-अर्चना कर महिलाओं, कन्याओं को कलश सौंपा. जिसके बाद धूमधाम से गाजे बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली। कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल बावली धाम हनुमान मंदिर से न्यू बस स्टैंड, झंडा चौंक, बड़ी माई मंदिर, अथैया मोहल्ला, चंडी माता मंदिर से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचा. जहां मंडप पूजन के बाद बेदी पूजन व द्वार पूजन किया गया। कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या महिलाएं पुरुष शामिल रहे। इस दौरान पूरे यात्रा क्रम मे हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारों से श्रद्धालुओं ने वातावरण को गुंजायमान रहा। यज्ञ स्थल में मेला का भी आयोजन किया गया. जिसमें झूला, ब्रेकडांस सहित अन्य झूला लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button