आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण अंचलो में किया जनसम्पर्क
दिल्ली, पंजाब के प्रभारियो ने युवाओं में भरा जोश
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामींण क्षेत्र मझगवा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को सेंटल टीम दिल्ली के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी मझगवां ब्लॉक की बैठक का आयोजन किया गया । इस दौरान पंजाब से आएं हुए प्रभारी चेयरमेन एवं राज्यमंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व में किया गया ।
आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में युवाओं में भरा जोश । इस दौरान जिला सचिव एड. सलिल मिश्रा, प्रदेश सचिव महिला विंग डॉ सरला साहू, प्रदेश सहसचिव आरटीआई विंग संतोष वर्मा , सिहोरा विधानसभा प्रभारी मंगल सिंह धुर्वे, जिला सचिव महिला विंग संगीता विश्वकर्मा, जिला सहसचिव महिला विंग तस्लीम बानो, कुंडम ब्लॉक अध्यक्ष संतोष मार्को, बघराजी ब्लॉक अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, मझगवां ब्लॉक अध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता संजय पाठक, प्रवीण पटेल, अमजद मंसूरी, मदन मोहन दाहिया, जीतेन्द्र श्रीवास, राममिलन पाण्डेय, सुनील विश्वकर्मा, अमन पटेल, हरीश लखेरा, दीपचंद गुप्ता, उमेश गुप्ता, किशोर लखेरा, रामनारायण सिंह ठाकुर एवं अन्य साथियों की उपस्थिति मे तीन दर्जन से अधिक नये लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराई गई। एवं मझगवां नगर के अमित विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मझगवां के साथ मिल कर नगर में जनसंपर्क किया गया।



