अवैध निर्माण कर किए जा रहे अनैतिक कार्यों को बंद कराने की मांग को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा। तहसील जबेरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम मगरई में अनावेदक द्वारा आम रास्ते में अवैध निर्माण कर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिसे हटाकर अनैतिक कार्य बंद कराने की मांग को लेकर सोमवार को आवेदक अशोक सींग पिता रामसींग गौड़ के साथ ग्राम मंगरई के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर तहसीलदार सोनम पांडेय को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में मांग करते हुए कहा है कि अनावेदक राहुल सिंह पिता रज्जन सिंह लोधी निवासी ग्राम गहरा जलहरी कॉलोनी द्वारा ग्राम मंगरई जलाशय के रास्ता में अवैध रूप से ढाबा का निर्माण कर गैर कानूनी कार्य किया जा रहे हैं। जिसमें अनावेदक द्वारा अपनी दुकान में अवैध शराब का बिक्रय, गांजा का विक्रय एवं लड़कियों का अवैध कारोबार जैसे अनैतिक कृत किये जा रहे हैं। जिससे आसपास के लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है एवं स्कूली बच्चों सहित महिलाओं को भी निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनावेदक द्वारा किए जा रहे अनैतिक कार्यों का विरोध करने पर अनावेदक लड़ाई झगड़ा करने के लिए आमदा रहता है और गाली गलौज कर मारने को तैयार हो जाता है। ज्ञापन में बताया गया की अनावेदक द्वारा विगत 03 अक्टूबर 2025 को आवेदक द्वारा गलत कार्यों का विरोध करने पर जाति सूचक गालियां देकर उसके साथ मारपीट की गई थी। ज्ञापन में मांग करते हुए कहा है कि अनावेदक पर कठोर कार्यवाही करते हुए आवेदक द्वारा किए गए अवैध निर्माण कार्य को हटाकर उसमें संचालित अनैतिक कार्यों को बंद कराया जाए जिससे ग्राम में सुख शांति बनी रहे और लोगों का आवागमन सुचारू रूप से होता रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अशोक सींग, लखन, राजेश, पवन, दानसिंह, सहदेव, जितेंद्र, राजेश, भगवत, धीरज, बाबू सिंह, निलेश, टुंडा सिंह, अनूप, परम, भागचंद, पप्पू, धर्मदास, मनोज, लोकेंद्र, पुरुषोत्तम, मनीष, भीकम, फूल सिंह, गुलाब, बहादुर, राघवेंद्र, सुरेंद्र, गोविंद, अनिल, वीरान, निलेश, नन्हे भाई, रूप सिंह, सहित अनेकों ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।



