मध्य प्रदेश

पैर फिसलने से तालाब में डूबकर युवक की मौत

सिलवानी। तहसील के ग्राम बक्शी पिपरिया में तालाब में पैर फिसलने से पानी मे डूबने से युवक की मौत हो गई।
युवक का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, बताया जा रहा है कि युवक तालाब के पास से आ रहा था। बक्शी पिपरिया निवासी गन्धर्व सिंह रघुवंशी पिता रणधीरसिंह रघुवंशी उम्र 28 साल शनिवार को मछली पालन के लिये बना तालाब को देखने के लिये गया था। लौटते समय तालाब के किनारे पैर फिसलने की वजह से वह गहरे पानी मे चला गया, बाहर न निकल पाने की वजह से युवक की मौत हो गई। जब काफी देर तक युवक घर नही लौटा तो परिजनों को चिंता हुई, परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का पता नही चल सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। युवक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सिलवानी में अपनी सेवाएं दे चुका है, उसकी पत्नी पुलिस विभाग में सागर में कार्यरत है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
शव को पीएम के लिये सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। पीएम रविवार की सुबह होगा। जिनका अंतिम संस्कार 13 फरवरी रविवार को प्रातः 10 बजे बक्शी में होगा।


Related Articles

Back to top button