धार्मिक

अमतारा अष्टमी पर छप्पन प्रकार भोग 1100 दीप प्रज्वलित महाआरती हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा अतंर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गूढा गांव अमतारा में 22 साल से माता का भव्य दरबार सजाया जा रहा है। यहां माता के दरबार में अष्टमी पर छप्पन प्रकार के प्रसाद का भोग लगाया गया 1100 दीप प्रज्वलित कर महाआरती हुईं प्रसाद पाने के लिए लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। संध्या आरती में दुर्गा अष्टमी को बच्चे बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। क्षेत्र भर से आए श्रद्धालु मां के दरबार में हाथों में दीप लिए महाआरती में शामिल हुए। भजन संकीर्तन किया नवरात्र में मां के प्रति भक्तों मे अटूट श्रद्धा का अद्भुत नजारा दिखाई दिया बड़ी संख्या क्षेत्र ग्रामीणों उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button