मझगवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक ने किया निरीक्षण स्वास्थ्य रक्षा को बेहतर करने के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र 102 कुंडम सिहोरा विधायक द्वारा शनिवार को मझगवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायेजा लेते हुये निरीक्षण किया। विगत दिवस उल्टी दस्त होने से ग्राम भडरा के कुछ आदिवासी लोगों की तबियत खराब हो गईं थीं! इस घटना के बाद स्थानीय विधायक संतोष बरकड़े सिहोरा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवा का निरीक्षण किया! वहीं उपस्थित सभी स्वास्थ्य विभाग के डॉ की मौजूदगी में चर्चा करते हुये कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा सुविधा पर विशेष ध्यान देने की अधिक जरूरत है! आप सभी के सहयोग से मानव जीवन सुरक्षित रहता है!
इस दौरान सिहोरा के विधायक संतोष बरकडे एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवा का निरीक्षण किया और जन समुदाय को प्रदाय की जाने वाली स्वास्थ सेवाओं का जायजा भी लिया गया! इसके साथ ही संस्था में उल्टी दस्त से पीड़ित भर्ती मरीजों से संवाद कर प्रदाय की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली! वहीं संस्था की साफ सफाई और प्रदाय की जा रही सेवाओं की कंठमुक्त से प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर जिले से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा, डीएचओ डॉ जया श्रीवास्तव, डॉ विनीता उप्पल, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्शिया खान, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मुशाहिद रजा, एवं संस्था में पदस्थ सभी कर्मचारियों की उपस्थिति रहें।



