वृहद पौधारोपण कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

सिलवानी । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायसेन अनिल कुमार सुहाने के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा पर्यावरण संवर्धन एवं सरंक्षण के पंच-ज अभियान अंतर्गत दिनांक 14 जुलाई 2024 रविवार को वन विभाग सिलवानी के सहयोग से जमुनिया घाटी सिलवानी में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिलवानी सुनीता पचौरिया द्वारा पौधारोपण किया गया एवं उपस्थित अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, एवं ग्रामवासियों को पंच-ज अभियान के बारे में बताते हुए कहा गया कि पंच – ज अभियान के तहत जल, जंगल, जमीन व जानवरो सभी के संतुलित पर्यावरण विकास की अवधारणा है, जिसमें प्रकृति के सरक्षण के उपाय और पौधारोपण तथा भूमि कटाव को रोकना, प्लास्टिक का उपयोग रोकना जंगलों को बचाना आदि महत्वपूर्ण कार्य के द्वारा पर्यावरण के संरक्षण पर बल दिया गया । पर्यावरण संरक्षण व भूमि संरक्षण के लिए मौजूदा समय में वृक्षारोपण जरूरी है सभी को पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए।
पौधारोपण कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर में वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार पलेचा, उप वन क्षेत्रपाल गुलाबप्रसाद अर्मा, अध्यक्ष अभिभाषक संघ दीपेश समैया, अधिवक्ता संतोषकुमार जैन, जीएस रघुवंशी, आलोक श्रीवास्तव, दिनेश यादव सहित न्यायालयीन कर्मचारीगण, जन समान्य द्वारा पौधरोपण किया गया।



