धार्मिकमध्य प्रदेश

विधायक ने की माता की महाआरती, विधायक निधि से राशि स्वीकृत की

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक देवेन्द्र पटेल ने नगर के अनेक स्थानों पर पहुचकर माता की महाआरती की।
नवरात्रि के अवसर पर नगर में स्थापित माता की झांकियों में पंचमी के दिन अनेक जगहों पर महाआरती का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र पटेल साथियों सहित रामनगर, श्यामनगर, दशहरा मैदान स्थित माता के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने महाआरती की और पूजन अर्चन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बेगमगंज तहसील के सुनवाहा जगतारण मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 50 लाख की राशि विधायक निधि से स्वीकृत की है और मडभटुआ, माधौरा बाबा, मानपुर मंदिर, दशहरा मैदान सहित अनेक मंदिरों के निर्माण कार्यों एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए विधायक निधी से राशि स्वीकृत की है। साथ ही दशहरा मैदान स्थित मंदिर के लिए किसी भी प्रकार का सहयोग होगा वह प्रदान करेंगे। नगर के हनुमान बाग में चल रही कथा में भी शामिल हुए और वहां आरती की।

Related Articles

Back to top button