74 रनों से हारी कटंगी टीम, नागौद ने जीता मैच
शुक्रवार को बनखेड़ी पिपरिया और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अँधेलीबाग स्टेडियम में स्वर्गीय मुरारीलाल चौरसिया की स्मृति चल रही लैदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को तीसरा लीग मैच एमएस कटंगी और नागौद के बीच खेला गया। नागौद टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 217 रन बनाये । बल्लेबाज आकर्ष ने 99 रन, अनुराग ने 41 रन जबकि अंकित ने 25 रन बनाए । कटंगी के गेंदबाज इमरान ने चार विकेट उमेश ने तीन विकेट जबकि हामिद ने एक विकेट लिया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटंगी टीम के सभी खिलाड़ी 19 वें ओवर में ही 143 रनों के स्कोर में सिमट गई । नागौद ने 74 रनों से इस मैच को जीत लिया। नागौद के गेंदबाजों में मयूर पटेल ने 6 विकेट जबकि अभिषेक और कृष्णम ने एक- एक विकेट लिया । शुक्रवार को आरसीसी बनखेड़ी पिपरिया और गोरखपुर उत्तर प्रदेश के बीच चौथा लीग मैच खेला जाएगा । अम्पायरिंग शहीद अहमद और आशु चौरसिया ने किया, जबकि स्कोरिंग संदीप चौरसिया, प्रिंस अरोरा ने की । नागौद के खिलाड़ी मयूर को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया ।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह, मास्टर शिवकुमार चौरसिया, सतीश चौबे, संतोष सोनी, राजा चौरसिया , प्रमोद असाटी, मदन चौरसिया, स्वतंत्र चौरसिया, आशीष चौरसिया, सिद्धार्थ दीक्षित, हेमंत शावल, पप्पू चौरसिया, पुरुषोत्तम पाण्डेय, वैभव चौरसिया, प्रशांत चौरसिया, मिकी चौरसिया, लकी चौरसिया, अंकित झारिया, राजू चौरसिया, सतीश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही ।



