क्राइम

बेटे द्वारा पत्नी के साथ मिलकर मां की हत्या, दर्दनाक घटना का पुलिस द्वारा पर्दाफाश

थाना बम्होरी अंतर्गत ग्राम दिल्हारी की वारदात
सिलवानी । ग्राम दिल्हारी के संदीप रैकवार द्वारा अपनी सौतेली बेटी के साथ बलात्कार किया गया था जिसके विरुद्ध बलात्कार का प्रकरण पंजीकृत किया गया था घटना के पूर्व आरोपी संदीप रैकवार में अपनी तथाकथित पत्नी के साथ मिलकर बच्ची का गर्भपात करने का प्रयास किया था और उसके लिए उसे अस्पताल में पैसों की जरूरत पड़ी जो दिनांक 10 अगस्त की रात्रि में संदीप रैकवार अपनी तथाकथित पत्नी सीमा रजक के साथ अपनी मां मुन्नीबाई के पास गया था और मां से पैसे की मांग की थी मुन्नीबाई जो अपने छोटे लड़के विकास रैकवार के साथ गांव में ही रहती थी उसके द्वारा संदीप को पैसा नहीं दिया गया क्योंकि वह स्वयं बर्तन मांजती थी और गरीब महिला थी गुस्से में आकर संदीप रैकवार और सीमा रजक ने पहले तो विकास के सामने मां मुन्नी बाई के साथ झुमा झटकी, लड़ाई झगड़ा किया था बाद में विकास रैकवार इनका घर छोड़कर चला गया था जब देर रात विकास रैकवार घर पर वापस आया तो उसे अपनी मां नहीं मिली थी रात में और दिन भर ढूंढने के बाद विकास रैकवार ने अपनी मां के घूमने की रिपोर्ट थाना बम्होरी में 11 अगस्त को की थी बाद में दिनांक 15 अगस्त को मुन्नीबाई की लाश संदीप रैकवार के घर के पीछे बाड़े में सड़ी गली अवस्था में मिली थी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मेडिको लीगल संस्थान भोपाल में मृतिका मुन्नी बाई का का पोस्टमार्टम कराया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुन्नी बाई का गला घोटकर हत्या करने की बात स्पष्ट हुई जिसमें सीमा रजक द्वारा अपने पति संदीप रैकवार के साथ मिलकर पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है। संदीप रैकवार पूर्व से ही बलात्कार के प्रकरण में जेल में है। बम्होरी पुलिस द्वारा संदीप रैकवार और सीमा रजक के विरुद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

Related Articles

Back to top button